Business News

तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन ने एंटी-स्‍टॉल फीडबैक आर्किटेक्‍चर के साथ स्‍टेपिंग मोटर ड्राइवर आइसी की नई श्रृंखला की घोषणा की

Business Wire India
तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन (Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation) (टीडीएससी) ने आज स्‍टेपिंग मोटर ड्राइवर्स की अपनी श्रृंखला में दो नये स्‍टेपिंग मोटर ड्राइवर्स, 4.5ए “टीबी67एस249एफटीजी” और 2ए “टीबी67एस279एफटीजी” के संकलन की घोषणा की है। इसमें खोजपरक एंटी-स्‍टॉल फीडबैक आर्किटेक्‍चर[1] है जोकि उच्‍च दक्षता वाले मोटर नियंत्रण का पहचानता है।
 
इस स्‍मार्ट समाचार विज्ञप्ति में मलटीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170913006646/en/

Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation:
Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation: "TB67S249FTG," a new stepping motor driver with anti-stall feedback architecture with a current rating of 4.5A. (Photo: Business Wire)

तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन : “टीबी67एस249एफटीजी”, एंटी-स्‍टॉल फीडबैक आर्किटेक्‍चर के साथ एक नया स्‍टेपिंग मोटर ड्राइवर, जिसमें 4.5 एम्पियर की करेंट रेटिंग है (फोटो :बिजनेस वायर)
 
स्थिर, अति सूक्ष्‍म नियंत्रण प्रिंटर्स एवं अन्‍य कार्यालय संबंधी उपकरणों, बैंकिंग टर्मिनलों, अम्‍युजमेंट मशीनों और घरेलू उपकरणों में प्रयुक्‍त मोटरों के लिए एक बुनियादी परिचालन आवश्‍यकता है। ऐप्‍लीकेशन की गुंजाइश में बढ़ोतरी की वजह से अधिक दक्ष मोटर परिचालन और कम उष्‍मा पैदा करने की मांग साल दर साल बढ़ रही है।
 
स्‍टेपिंग मोटर परिचालन में अवरोध से बचना स्थिरता और सूक्ष्‍म नियंत्रण सुरक्षित करने के लिए अत्‍यधिक महत्‍वपूर्ण होता है। इसे अतिरिक्‍त धारा (करेंट) प्रदान करके हासिल किया जा सकता है। यह मोटर को परिचालन टॉर्क मार्जिन प्रदान करता है। हालांकि, यह अवरोध को रोकता है लेकिन अतिरिक्‍त धारा दक्षता को कम कर देती है और उष्‍मा को बढ़ाती है। जटिल व्‍यवस्‍थाओं में अतिरिक्‍त सेंसर्स एवं माइक्रोकंट्रोलर्स के साथ वास्‍तविक समय में टॉर्क पर नजर रखना होता है और दक्षता सुधारने, उष्‍मा को कम करने और अवरोध रोकने के लिए मोटर की धारा नियंत्रित रखना जरूरी होता है।
 
नये उत्‍पाद “टीबी67एस289एटीजी” पहली स्‍टेपिंग मोटर है जिसमें वास्‍तविक एंटी-स्‍टॉल ऐक्टिव गेन कंट्रोल (एजीसी[2]) का प्रयोग किया है। टीबी67एस289एटीजी 4.5ए के एक उद्योग अग्रणी विशाल ड्राइव करेंट का समर्थन करता है। यह टीबी67एस289एफटीजी का 1.5 गुणा है। टीबी67एस279एफटीजी टीबी67एस249एफटीजी की तुलना में 2ए की करेंट रेटिंग के साथ शानदार लागत प्रदर्शन देता है। सभी तीनों उत्‍पाद पैकेजेज, पिन अलाइनमेंट और फंक्‍शंस में कॉम्‍पैटिबल हैं और इन्‍हें आसानी से रिप्‍लेस किया जा सकता है। यह उनके अनुप्रयोग, चालन स्थितियों और इस्‍तेमाल के उद्देश्‍य के अनुसार इष्‍टतम चयन करने में सक्षम बनाते हैं।
 
टीबी67एस289एटीजी, टीबी67एस279एटीजी, टीबी67एस249एटीजी बिना किसी अतिरिक्‍त एमसीयू के मोटर के परिचालन एवं टॉर्क पर भी नजर रख सकते हैं। यह एजीसी को लागू कर मोटर नियंत्रण एवं दक्षता को इष्‍टतम करते हैं। यह मोटर को बंद होने से बचाते हैं और अपने आप ही मोटर धारा को इष्‍टतम करते हैं। यह जरूरी टॉर्क पर निर्भर करता है। अन्‍य समाधानों की तुलना में मोटर में बिजली की खपत भी 80 प्रतिशत तक कम करते हैं। ऑन-रेजिस्‍टेंस पर भरोसा किये बगैर दक्षता और उत्‍पन्‍न होने वाली उष्‍मा में सुधार करते हैं।
 
जब इन स्‍टेपिंग मोटर ड्राइवर्स को ऐडवांस्‍ड करेंट डिटेक्‍शन सिस्‍टम (एसीडीएस[4]) से सपोर्ट किया जाता है तो यह और दक्षता हासिल कर सकते हैं। एसीडीएस एक खोजपरक सेंस-रेजिस्‍टर-फ्री करेंट मॉनीटर और कंट्रोल सिस्‍टम है जोकि अधिक फ्री स्‍पेस की अनुमति देता है और पीसीबी पर कुछ बाहरी अवयवों का प्रयोग करता है।
 
एसीजी सहित ऐडवांस्‍ड ऑटोमेशन सिस्‍टम का प्रयोग ऐसे उत्‍पादों की श्रृंखला प्राप्‍त करता है जोकि उच्‍च प्रदर्शन मोटर नियंत्रण प्रदान करते हैं और इसमें अवयवों की संख्‍या भी कम होती है। टीडीएससी ने नई सीरीज को अपने स्‍टेपिंग मोटर ड्राइव्‍स की प्रमुख श्रृंखला में रखा है और इस श्रृंखला को निरंतर विस्‍तारित किया जायेगा।
 
मुख्‍य खूबियां
1. एंटी-स्‍टॉल एवं उच्‍च दक्षता
नया एजीसी मोटर कंट्रोल वास्‍तुशिल्‍प मोटर की दक्षता में सुधार करता है और उत्‍पन्‍न होने वाली उष्‍मा को कम करता है। एसीडीएस सेंसर-रेजिस्‍टर—लेस करेंट कंट्रोल पीसीबी की स्‍थान जरूरतों को कम करता है। यही नहीं, हाई-रिजॉल्‍यूशन 1/32 स्‍टेप (सर्वाधिक) मोटर कंट्रोल शोर एवं कंपन को कम करने में मदद करता है।
 
2. कम उष्‍मा पैदा होना
न्‍यून ऑन-रेजिस्‍टेंस के द्वारा उत्‍पन्‍न होने वाली उष्‍मा को कम किया जा सकता है। (टीबी67एस249एटीजी: 0.33 Ω, TB67S279FTG: 0.60 Ω (upper + lower: typ.))
 
3. सीरीज उत्‍पादों में छोटे पैकेज और पिन कॉम्‍पैटिबल
छोटे क्‍यूएफएन पैकेज में पैकेजिंग ग्राहकों को उष्‍मा संबंधी समस्‍याओं को कम करने और उष्‍मा के प्रसार के लिए सेट एवं मॉड्यूल डिजाइन पैटर्न्‍स को आसान बनाने की अनुमति देती है। यह स्‍थान एवं लागत दोनों के लिहाज से एक किफायती समाधान साबित होगा। यही नहीं, टीबी67एस289एफटीजी, टीबी67एस279एफटीजी, टीबी67एस249एफटीजी पैकेजेज एवं पिन में कॉम्‍पैटिबल हैं और इस्‍तेमाल के आधार पर इष्‍टतम अवयव चुनाव और रिप्‍लेसमेंट की अनुमति देते हैं।
 
4. बिल्‍ट-इन त्रुटि पहचान सर्किट्स
थर्मल शटडाउन,ओवर-करेंट शटडाउन,और अंडर वोल्‍टेज लॉक आउट के अतिरिक्‍त, मोटर लोड ओपेन डिटेक्‍शन फंक्‍शन को अब निगमित किया गया है। एरर फ्‍लैग फंक्‍शन द्वारा एरर स्‍टेटस बाहरी उपकरणों के लिए बताया जा सकता है।
 
मुख्‍य निर्दिष्टीकरण
उत्‍पाद का नाम   टीबी67एस249एफटीजी   टीबी67एस279एफटीजी
कंट्रोल आइ/एफ   क्‍लॉक—इन
एब्‍सॉल्‍यूट अधिकतम रेटिंग

 
  50V, 4.5A   50V, 2.0A
पैकेज   क्‍यूएफएन 48
स्‍टेप रिजॉल्‍यूशन   पूर्ण, अर्द्ध, तिमाही, 1/8, 1/16, और 1/32 स्‍टेप रिजॉल्‍यूशंस
अन्‍य खूबियां   एजीसी: एंटी-स्‍टॉल एवं उच्‍च दक्ष मोटर परिचालन के लिए एक धारा नियंत्रण पद्धति
एसीडीएस: धारानियंत्रण पद्धति जिसमें सेंस रेजिस्‍टर की जरूरत नहीं पड़ती
बिल्‍ट-इन त्रुटि पहचान कार्य (थर्मलशटडाउन, ओवर-करेंट शटडाउन, अंडर वोल्‍टेज लॉक आउट और मोटर लोड ओपेन पहचान)
बिल्‍ट-इन त्रुटि पहचान सिग्‍नल आउटपुट फंक्‍शन
सिंगल पावर डिवाइस द्वारा पावर-ऑन सीक्‍वेंस को समर्थन करता है
जन उत्‍पादन   सितंबर2017 के अंत तक
(प्रस्‍तावित)
  अब  
 
ध्‍यानार्थ :
[1]: मोटर स्‍टॉल : जब मोटर का रोटेशन कंट्रोल सिग्‍नल से विचलित होता है, तो वह रुक जाती है और मोटर घूमना बंद कर देती है ।
[2]: एजीसी : एक मोटर कंट्रोल आर्किटेक्‍चर जो अपने आप मोटर करेंट को टॉर्क करने के लिए ऑप्टिमाईज करता है और मोटर को रुकने से बचाता है।
[3]: 14 सितंबर 2017तक, तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेसएंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन सर्वे।
[4]: एसीडीएस: एक मोटर कंट्रोल आर्किटेक्‍चर जिसमें मोटर करेंट पर नजर रखने के लिए बाहरी सेंसिंग रेजिस्‍टर की जरूरत नहीं पड़ती है।
 
इन नये उत्‍पादों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया देखें :
・टीबी67एस249एफटीजी
https://toshiba.semicon-storage.com/info/lookup.jsp?pid=TB67S249FTG&region=apc&lang=en
・टीबी67एस279एफटीजी
https://toshiba.semicon-storage.com/info/lookup.jsp?pid=TB67S279FTG&region=apc&lang=en
 
ग्राहक संबंधी पूछताछ :
मिक्‍स्‍ड सिग्‍नल आइसी सेल्‍स एंड मार्केटिंग विभाग
+81-44-548-2821
https://toshiba.semicon-storage.com/jp/contact.html
 
इस दस्‍तावेज में दी गई जानकारी, उत्‍पाद की कीमतों एवं विशिष्‍टताओं सहित, सेवाओं की विषय-वस्‍तु एवं संपर्क जानकारी घोषणा के तिथि के दिन की हैं लेकिन इनमें बिना किसी पूर्व सूचना के बदलाव किया जा सकता है।
 
तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन के विषय में
तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन (टीडीएससी) में नई कंपनी के जोश को अनुभव के चातुर्य के साथ संयोजित किया गया है। जुलाई 2017 में तोशिबा कॉर्पोरेशन से अलग होने के बाद, हमने अग्रणी सामान्‍य उपकरण कंपनियों के बीच अपनी जगह बनाई है। हम ग्राहकों एवं व्‍यावसायिक साझीदारों को भिन्‍न सेमीकंडक्‍टर्स, सिस्‍टम एलएसआइ और एचडीडी में बेहतरीन समाधान प्रदान करते हैं।
 
दुनिया भर में हमारे 19,000 कर्मचारी हमारे उत्‍पादों का मूल्‍य बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्‍प को साझा करते हैं और मूल्‍य एवं नये बाजारों के सह-निर्माण को बढ़ावा देनेके लिए ग्राहकों के साथ करीबी सहयोग पर जोर देते हैं। हम वार्षिक बिक्री को अब 700 बिलियन येन (6 बिलियन अमेरिकी डॉलर) पहुंचाने के लिए तत्‍पर हैं। हम हर कहीं लोगों के लिए बेहतर भविष्‍य में योगदान करेंगे। हमारे बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें – https://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/company.html

businesswire.com पर सोर्स विवरण को देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20170913006646/en/
 
मल्‍टीमीडिया उपलब्‍ध: https://www.businesswire.com/news/home/20170913006646/en/

संपर्क:
मीडिया संबंधी पूछताछ :
तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन
चियाकी नागासावा, +81-3-3457-4963
डिजिटल मार्केटिंग विभाग
semicon-NR-mailbox@ml.toshiba.co.jp